आईपीएल-6 नीलामी : हाथों-हाथ बिके रूद्र और मैक्सवेल

आईपीएल-6 नीलामी : हाथों-हाथ बिके रूद्र और मैक्सवेल

आईपीएल-6 नीलामी : हाथों-हाथ बिके रूद्र और मैक्सवेलनई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए रविवार को जारी नीलामी के शुरुआती एक घंटे में नौ खिलाड़ियों की बोली लगी। इसमें भारत के एक खिलाड़ी रूद्र प्रताप सिंह शमिल हैं।

आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के लिए सबसे अधिक 10 लाख डॉलर की बोली लगी है। रूद्र प्रताप सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 400,000 डॉलर में खरीदा। उनकी आधार कीमत एक लाख डॉलर थी।

इसके अलावा आस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को मुम्बई इंडियंस ने खरीदा। पोंटिंग की आधार कीमत चार लाख डॉलर थी और उन्हें इसी कीमत पर खरीदा गया।

दक्षिण अफ्रीका की ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान जोहार बोथा तीन लाख डॉलर की आधार कीमत पर नीलामी में शामिल हुए और दिल्ली डेयरडेविल्स ने 450,000 डॉलर कीमत पर उन्हें अपने साथ जोड़ा।

आस्ट्रेलियाई टीम के मौजूदा कप्तान माइकल क्लार्क के लिए पुणे वॉरियर्स ने चार लाख डॉलर की कीमत लगाई। क्लार्क की आधार कीमत भी यही थी।

ल्यूक पामर्सबैक को किंग्स इलेवन पंजाब ने तीन लाख डॉलर में खरीदा। ल्यूक की आधार कीमत 50 हजार डॉलर थी।

आस्ट्रेलिया के फिलिप ह्यूज को मुम्बई इंडियंस ने एक लाख डॉलर में हासिल किया। उनकी आधार कीमत भी यही थी।

आस्ट्रेलिया के ही गेंजबाज जेम्स फॉल्कनर को राजस्थान रॉयल्स ने चार लाख डॉलर में खरीदा। इनकी आधार कीमत एक लाख डॉलर थी।

आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को मुम्बई इंडियंस ने 10 लाख डॉलर में अपने साथ जोड़ा। इनकी आधार कीमत दो लाख डॉलर थी।

मोएजेज हेनरिक्स को रायल चैलेंजर्स ने तीन लाख डॉलर में खरीदा। इनकी आधार कीमत एक लाख डॉलर थी। (एजेंसी)

First Published: Sunday, February 3, 2013, 09:16

comments powered by Disqus