इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने से उत्साहित मैकुलम

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने से उत्साहित मैकुलम

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने से उत्साहित मैकुलमसाउथम्पटन : न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने कहा है कि इंग्लैंड को वनडे श्रृंखला में हराकर उनकी टीम ने दिखा दिया है कि यह कितनी उम्दा टीम है। मार्टिन गुप्टिल के नाबाद 189 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने कल तीन विकेट पर 359 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद इंग्लैंड को 86 रन से हराया। इससे न्यूजीलैंड को तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढत मिल गई है। लार्डस पर पहला मैच उसने पांच विकेट से जीता था जिसमें गुप्टिल ने नाबाद 103 रन बनाये थे। इस जीत से न्यूजीलैंड का मनोबल कई गुना बढा होगा जो चैम्पियंस ट्राफी में फायदेमंद साबित होगा।

मैकुलम ने कहा ,‘‘टीम के सभी खिलाड़ियों के लिये यह जीत खास है। इंग्लैंड जैसी दमदार टीम को उसकी धरती पर हराकर आत्मविश्वास बढा है।’’ गुप्टिल ने न्यूजीलैंड के लिये सर्वोच्च व्यक्तिगत वनडे स्कोर के लू विंसेंट के रिकार्ड को तोड़ा। विंसेंट ने 2005 में बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन बनाये थे। गुप्टिल की 189 रन की पारी वनडे के इतिहास में पांचवीं सबसे बड़ी पारी है। (एजेंसी)

First Published: Monday, June 3, 2013, 11:28

comments powered by Disqus