Last Updated: Monday, February 27, 2012, 09:16
नई दिल्ली: भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की सोमवार को जारी ताजा विश्व वरीयता एकल रैंकिंग में भारी नुकसान हुआ है। दूसरी ओर, पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की एकल रैंकिंग में सोमदेव देवबर्मन को दो पायदान का फायदा हुआ है। सानिया को एकल क्रम में 16 पायदान का नुकसान हुआ है और वह 113वें से 129वें स्थान पर खिसक गई हैं।
युगल में सानिया करियर की सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर विराजमान हैं। सानिया ने पिछले सप्ताह दुबई चैम्पियनशिप के युगल वर्ग में अपनी रूसी जोड़ीदार एलीना वेस्नीना के साथ फाइनल तक का सफर तय किया था जबकि एकल स्पर्धा के लिए वह क्वालीफाई नहीं कर सकी थीं।
दूसरी ओर, सोमदेव 122वें से 120वें स्थान पर पहुंच गए हैं। युगल वर्ग में लिएंडर पेस सातवें स्थान पर बरकरार हैं जबकि महेश भूपति 15वें स्थान पर हैं। रोहन बोपन्ना 11वें स्थान पर बने हुए हैं। युगल टीम रैंकिंग में पेस और चेक गणराज्य के राडेक स्टेपानेक की जोड़ी शीर्ष पर बनी हुई है। (एजेंसी)
First Published: Monday, February 27, 2012, 14:46