Last Updated: Friday, October 19, 2012, 17:58
मुंबई : एशियाई खेल 2019 के मेजबान का फैसला 8 नवंबर को चीन के मकाउ में होने वाली एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) की 31वीं आम सभा में किया जाएगा। आईओसी के न्यूजलेटर के अनुसार इस बैठक का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा 2019 में होने वाले 18वें एशियाई खेलों के लिए मेजबान शहर का चयन करना है।
इंडोनेशिया का सुराबया, वियतनाम का हनोई और संयुक्त अरब अमीरात का दुबई हर चार साल में होने वाली इस प्रतियोगिता की मेजबानी की दौड़ में शामिल हैं। ओसीए उसी दिन शाम को पुरस्कार समारोह भी आयोजित करेगा। इसमें 10 महिलाओं सहित 20 एशियाई खिलाड़ियों को लंदन ओलंपिक खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। (एजेंसी)
First Published: Friday, October 19, 2012, 17:58