ओलंपिक मशाल प्रज्‍जवलित, काउंटडाउन शुरू - Zee News हिंदी

ओलंपिक मशाल प्रज्‍जवलित, काउंटडाउन शुरू



ज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

 

प्राचीन ओलम्पिया (ग्रीस) : इस वर्ष लंदन में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए गुरुवार को प्राचीन ओलम्पिक आयोजन स्थल पर मशाल प्रज्वलित की गई। हारा के प्राचीन मंदिर के अवशेष के सामने एक अभिनेत्री ने पुजारन की भूमिका निभाई और पैराबोलिक कांच की मदद से सूर्य की रोशनी से ओलम्पिक मशाल जलाई।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के प्रमुख जैक्स रॉग और लंदन ओलम्पिक आयोजन समिति के प्रमुख सबास्टियन कोए मौजूद थे। मशाल को पहले धारक-ग्रीस के विश्व तैराकी चैंपियन स्पाइरोस गियानियोटिस को सौंप दिया गया। इसी के साथ इस मशाल की 1800 मील की यात्रा शुरू हो गई। इस दौरान कुल 490 धारक इसे लेकर दौड़ेंगे।

 

17 मई को इस मशाल को एथेंस के पानाथिनियाक स्टेडियम में लंदन ओलम्पिक आयोजन समिति को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद इस मशाल की 70 दिनों की ब्रिटेन यात्रा शुरू होगी। यह मशाल यूके में कुल 2900 किलोमीटर की दूरी तय करेगा और 500 व्‍यक्ति इस मशाल को थामेंगे।

 

First Published: Thursday, May 10, 2012, 19:34

comments powered by Disqus