करतब दिखाते चीन के पेराग्लाइडर की मौत

करतब दिखाते चीन के पेराग्लाइडर की मौत

बीजिंग : चीन के एक मशहूर पेराग्लाइडर की करतब दिखाते समय 100 मीटर से अधिक की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। चेक गणराज्य में पिछले साल विश्व पेराग्लाइडिंग चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले 20 बरस के यांग शियाओकियांग 120 मीटर की ऊंचाई से जमीन पर गिरा।

हुबेइ प्रांत का रहने वाला यांग हवा में लूप पूरा कर रहा था जब उसका पेराशूट फट गया। उसने रिजर्व पेराशूट खोलने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। चीनी एयरो स्पोर्ट्स फेडरेशन ने कहा कि यांग फुयांग में एक स्थानीय पेराग्लाइडिंग क्लब का सदस्य था और अनधिकृत करतब दिखाने की कोशिश में उसकी मौत हुई। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, June 7, 2012, 12:10

comments powered by Disqus