Last Updated: Sunday, January 15, 2012, 07:37
मुंबई: रविवार को मुंबई में आयोजित हुए केन्या के लबान मोइबेन ने मुंबई मैराथन का खिताब जीत लिया है। इथोपिया की नेतसैनेत एबेयो ने महिला वर्ग में जीत हासिल की है। रविवार को मुंबई में करीब 39,000 से अधिक प्रतियोगियों के साथ मुंबई मैराथन 2012 का नौंवा संस्करण रविवार को शुरू हुआ।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से शुरू हुई इस दौड़ में बॉलीवुड स्टारों ने भी शिरकत की। हर साल फुल मैराथन में हिस्सा लेने वाले मॉडल-अभिनेता मिलिंद सोमन ने भी दौड़ लगाई। उद्योगपति अनिल अंबानी ने इस साल हाफ मैराथन में हिस्सा लिया है।
मैराथन में देश के जानेमाने कारोबारी विजय माल्या के पुत्र सिद्धार्थ माल्या ने भी शिरकत किया। इसमें दो स्पर्धाओं के ब्रैंड अम्बेसडर बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज ने भी हिस्सा लिया। मैराथन की कुल ईनामी राशि 340,000 डॉलर है।
मुम्बई की स्टैंडर्ड चार्टर्ड मैराथन 2012 के छह किलोमीटर के ड्रीम रन में रविवार को करीब 22,000 लोगों के साथ बॉलीवुड एवं टेलीविजन की हस्तियों ने शिरकत की।
(एजेंसी)
First Published: Sunday, January 15, 2012, 13:07