खतरनाक टीम है मुंबई इंडियंस: गिलक्रिस्ट - Zee News हिंदी

खतरनाक टीम है मुंबई इंडियंस: गिलक्रिस्ट

मोहाली  : पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराने के बावजूद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि हरभजन सिंह की कप्तानी वाली यह टीम खतरनाक है।

 

मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले की पूर्व संध्या पर गिलक्रिस्ट ने संवाददाताओं से कहा, ‘मुंबई की टीम खतरनाक है। उनकी आलराउंड टीम है जिसमें प्रतिभाशाली खिलाड़ी और बेहतर बल्लेबाजी क्रम है।’ मांसपेशियों में खिंचाव से पीड़ित गिलक्रिस्ट की अनुपस्थिति में कार्यवाहक कप्तान डेविड हसी की कप्तानी में पंजाब ने रविवार को मुंबई में मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराया था।

 

गिलक्रिस्ट ने कहा कि वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच के नतीजे से खुश हैं और उनकी टीम ने आलराउंड प्रदर्शन दिखाते हुए जीत दर्ज की। हालांकि उन्होंने कहा कि बेहतर बल्लेबाजों से सजे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी क्रम को किसी भी स्तर पर कम नहीं आंका जा सकता।

 

पूछे जाने पर कि क्या उनकी टीम आईपीएल के सभी सत्रों में मुंबई इंडियंस पर ज्यादा जीत हासिल करने मनोवैज्ञानिक लाभ उठाएगी, इस आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें इस तथ्य के बारे में जानकारी नहीं है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, April 24, 2012, 20:53

comments powered by Disqus