खुद महसूस होती है सफलता की संतुष्टि : सचिन

खुद महसूस होती है सफलता की संतुष्टि : सचिन

खुद महसूस होती है सफलता की संतुष्टि : सचिन नई दिल्ली : दो दशक से भी अधिक लंबे करियर में निरंतर सफलता की सीढ़ियां चढ़ने वाले दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने जीत के लिए टीम वर्क, कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और समर्पण को जरूरी बताते हुए आज यहां कहा कि सफलता का आंकलन दूसरे करते हैं लेकिन संतुष्टि खुद महसूस की जाती है।

तेंदुलकर ने कहा, ‘मेरे लिए सफलता और संतुष्टि में अंतर है। सफलता यानी कि दूसरे उसके बारे में क्या सोचते हैं लेकिन संतुष्टि अपने अंदर से आती है।’ तोशिबा के ब्रांड एंबेसडर तेंदुलकर ने इस कंपनी के नए उत्पादों को लांच करते हुए कहा, ‘सफलता टीम वर्क, प्रतिबद्धता, समर्पण और कड़ी मेहनत से ही मिलती है।’ तेंदुलकर यूरोप के लंबे दौरे के बाद हाल में भारत पहुंचे हैं। वह कुछ समय परिवार के साथ बिताने के लिए श्रीलंका दौरे पर नहीं गए।

टीम इंडिया को अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 अगस्त से टेस्ट श्रृंखला खेलनी है। यही वजह है कि किसी भी दौरे के लिए एक महीने पहले तैयारी शुरू करने वाला यह स्टार क्रिकेटर एक महीने पहले स्वदेश लौट आया। (एजेंसी)

First Published: Thursday, July 26, 2012, 19:44

comments powered by Disqus