जूनियर चैम्पियनशिप में ग्रोवर 16वें स्थान पर

जूनियर चैम्पियनशिप में ग्रोवर 16वें स्थान पर

जूनियर चैम्पियनशिप में ग्रोवर 16वें स्थान परएथेंस : भारत के सहज ग्रोवर विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप में आखिरी दौर का मुकाबला हारने के बाद 16वें स्थान पर रहे। ग्रोवर को इस टूर्नामेंट के जरिए आखिरी ग्रैंडमास्टर नार्म मिल गया है।

ग्रोवर को आखिरी दौर में सर्बिया के अलेक्जेंडर इंडजिच ने हराया। उसके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि आखिरी ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल करना रही। सितंबर की शुरुआत में फिडे की अगली बैठक में वह भारत के अगले ग्रैंडमास्टर बन जाएंगे। ग्रोवर को टूर्नामेंट में आठ अंक मिले। अंतरराष्ट्रीय मास्टर पी. श्याम निखिल और ए. श्याम सुंदर ने आखिरी दौर में जीत दर्ज की। वे क्रमश: 26वें और 29वें स्थान पर रहे।

तुर्की के अलेक्जेंडर इपातोव ने चैम्पियनिशप जीती। उन्होंने आखिरी दौर में रूस के अलेक्जेंडर शिमानोव को ड्रॉ पर रोका। हंगरी के रिचर्ड रैपो को रजत पदक मिला जबकि चीन के डिंग लिरेन ने कांस्य हासिल किया।

लड़कियों के वर्ग में भारत की भक्ति कुलकर्णी आठ अंक लेकर 11वें स्थान पर रही। चीन की गुओ कि ने स्वर्ण पदक जीता। बेलारूस की नस्तासिया जियाजियुल्किना को रजत और रूस की अनास्तासिया बोडनारूक को कांस्य पदक मिला। (एजेंसी)

First Published: Thursday, August 16, 2012, 14:44

comments powered by Disqus