जू. महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हरा जीता कांस्य

जू. महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हरा जीता कांस्य

जू. महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हरा जीता कांस्य मोशेंग्लाबाख : भारत ने स्ट्राइकर रानी के शानदार प्रदर्शन से पेनल्टी शूट आउट में रविवार को यहां इंग्लैंड को 3-2 से हराकर जूनियर महिला हाकी विश्व कप में पहली बार कांस्य पदक जीतकर भारतीय खेलों में नया इतिहास रचा।

अठारह वर्षीय रानी ने नियमित समय में भारत की तरफ से एकमात्र गोल किया। इसके बाद उन्होंने पेनल्टी शूटआउट में दो बार गोल करके भारत को यादगार जीत दिलायी। भारत ने प्रतियोगिता में चोटी की टीमों को हैरानी में डालकर अपने अभियान का शानदार अंत किया।

इंग्लैंड की लड़कियां खुद को दुर्भाग्यशाली मान सकती हैं क्योंकि बोस्टन में पिछली चैंपियनशिप में दक्षिण कोरिया ने उन्हें कांस्य पदक के मैच में हरा दिया था। नियमित समय तक भारत और इंग्लैंड दोनों ही 1-1 से बराबरी पर चल रही थी। शूट आउट में नवनीत कौर ने गोल करने के बाद अन्ना टामन चूक गई जिससे भारत ने 3-2 से जीत दर्ज की। रानी ने शूट आउट में पहला शाट लिया तथा वह गोल करने में सफल रही।

इंग्लैंड की तरफ से केवल एमिली डेफ्रांड ही गोल कर पायी जिससे भारत की बढत बराबर हो गयी। नवनीत अपना पहला स्ट्रोक चूक गयी थी लेकिन दूसरे स्ट्रोक में उन्होंने भारत को जीत दिला दी। (एजेंसी)

First Published: Sunday, August 4, 2013, 20:39

comments powered by Disqus