टेनिस रैंकिंग में सानिया को नुकसान - Zee News हिंदी

टेनिस रैंकिंग में सानिया को नुकसान



नई दिल्ली:  भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल खिलाड़ी सानिया मिर्जा को महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग में एक पायदान का नुकसान हुआ है जबकि पुरुष वर्ग में सोमदेव देवर्बमन 86वें स्थान पर बरकरार हैं।

 

डब्ल्यूटीए द्वारा सोमवार को जारी ताजा विश्व वरीयता एकल क्रम में सानिया 105वें से 106वें स्थान पर लुढ़क गई हैं जबकि युगल में वह 11वें स्थान पर काबिज हैं। पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) द्वारा जारी विश्व वरीयता एकल क्रम में सोमदेव 86वें स्थान पर बने हुए हैं।

 

एटीपी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, पुरुष युगल वर्ग में लिएंडर पेस सातवें महेश भूपति आठवें और रोहन बोपन्ना 11वें स्थान पर हैं।

 

पुरुषों के एकल वर्ग में सर्बिया के नोवाक जोकोविक पहले स्थान पर बने हुए हैं जबकि स्पेन के राफेल नडाल दूसरे और स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर तीसरे स्थान पर हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 16, 2012, 15:09

comments powered by Disqus