Last Updated: Sunday, September 30, 2012, 12:46
नई दिल्ली : राहुल पाल और सुधा सिंह ने रविवार को आयोजित दिल्ली हाफ मैराथन में क्रमश: भारतीय पुरुषों और महिलाओं का खिताब जीत लिया है। पाल ने 21 किलोमीटर की यह रेस एक घंटे 6.12 मिनट में जीता। दूसरे स्थान पर सेना के नतेंद्र सिंह रहे। नतेंद्र ने पाल की तुलना में दो सेकेंड अधिक समय लिया। इंद्रजीत पटेल तीसरे स्थान पर रहे। पटेल ने नतेंद्र से एक सेकेंड अधिक समय लिया।
महिला वर्ग में ओलम्पिक खिलाड़ी सुधा सिंह ने एक घंटा 19.34 मिनट समय के साथ पहला स्थान पाया जबकि 2007 और 2008 में चैम्पियन रहीं कविता राउत एक घंटा 6.53 मिनट समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। मौजूदा चैम्पियन ललिता बब्बर को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। ललिता ने एक घंटा 20.47 मिनट समय लिया।
केन्या के एडविन किपयेगो ने पुरुषों के इलीट वर्ग का खिताब जीता। किपयेगो ने 21 किलोमीटर की दूरी एक घंटे 55 सेकेंड में पूरी की। महिलाओं के इलीट वर्ग में इथियोपिया की यामिर वुदे ने एक घंटे 11.10 मिनट समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। दोनों वर्गो में शामिल धावग कोर्स रिकार्ड नहीं तोड़ सके। दिल्ली हाफ मैराथन में इस साल लगभग 32 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। ये लोग इलीट महिला एवं पुरुष, ग्रेट दिल्ली रन, व्हीलचेअर और सीनियर सीटिजन वर्ग में दौड़े। (एजेंसी)
First Published: Sunday, September 30, 2012, 12:46