धाविका सुधा को ओलम्पिक का टिकट

धाविका सुधा को ओलम्पिक का टिकट

ह्यूएलवा (स्पेन) : एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारत की लम्बी दूरी की धाविका सुधा सिंह ने लंदन ओलम्पिक के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। सुधा ने आठवें मीटिंग इबेरोमेरिकानो डी एटलेटिसमो प्रतियोगिता की 3,000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।

भारतीय एथलेटिक्स महांसघ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, गुरुवार को सुधा ने 9:47.70 सेकेंड समय के साथ ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया। इससे पहले, उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 9:49.25 सेकेंड था जो उन्होंने पिछले महीने शंघाई डायमंड लीग में कायम किया था। सुधा भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं। सुधा 2011 से इटैलियन कोच क्लॉडियो बेरारडेल्ली से कोचिंग ले रही हैं, जबकि विश्व प्रसिद्ध लम्बी दूरी के कोच गेब्रियल रोसा उनके प्रशिक्षक हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, June 8, 2012, 12:02

comments powered by Disqus