Last Updated: Monday, March 5, 2012, 03:40
रांची : बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की उपलब्धियां उनके प्रदर्शन को दर्शाती है।
आस्ट्रेलिया में पराजय के बाद धोनी की कप्तानी के बारे में पूछे जाने पर शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘धोनी की उपलब्धियां बहुत अधिक है। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने विश्वकप, टी-20 विश्वकप जीता और भारतीय टीम टेस्ट मैच खेलने वाले देशों की सूची में शीर्ष पर पहुंची।’
धोनी और सहवाग विवाद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह मीडिया का गढा हुआ मामला है। (एजेंसी)
First Published: Monday, March 5, 2012, 09:19