‘धोनी को उम्‍दा प्रदर्शन करने की जरूरत’ - Zee News हिंदी

‘धोनी को उम्‍दा प्रदर्शन करने की जरूरत’



नई दिल्ली : विदेश में एक के बाद एक टेस्ट श्रृंखला में मिली करारी शिकस्त के बाद भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने बुधवार को कहा है कि अगर महेन्द्र सिंह धोनी को टेस्ट मैच में कप्तान बने रहना है तो उन्हें उम्दा प्रदर्शन करना चाहिए।

 

गांगुली ने एक न्‍यूज चैनल से कहा कि अगर धोनी टेस्ट टीम में कप्तान बने रहना चाहते हैं तो उन्हें बेहतर प्रदर्शन करना होगा। उनके प्रदर्शन को देखिए। इस आधार पर उन्हें टेस्ट टीम में नहीं लिया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि विदेशी धरती पर भारत ने लगातार आठ मैच एक साथ गवांए हैं। बदलाव के लिए क्या यह पर्याप्त संकेत नहीं है। हालांकि गांगुली ने सहवाग की काफी प्रशंसा किया।

(एजेंसी)

First Published: Wednesday, February 29, 2012, 14:43

comments powered by Disqus