Last Updated: Sunday, July 7, 2013, 23:35

नई दिल्ली : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 32वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले समर्थकों और क्रिकेट प्रेमियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उनके लिए काफी मायने रखती हैं। धोनी ने ट्वीट किया, ‘शुभकामनाओं के लिये आप सभी का शुक्रिया। आपका प्यार, सहयोग और शुभकामनाएं मेरे लिए काफी मायने रखती हैं।’ धोनी अभी वेस्टइंडीज दौरे पर हैं जहां टीम त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में भाग ले रही है। धोनी हालांकि चोटिल हैं और पहले मैच के बाद वह किसी मैच में नहीं खेल पाए। (एजेंसी)
First Published: Sunday, July 7, 2013, 23:35