Last Updated: Wednesday, June 13, 2012, 19:15

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को झारखण्ड के हटिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मतदान किया। धोनी तीन दिन पहले अपने गृहनगर पहुंचे थे।
उन्होंने श्यामली के डीएवी स्कूल में स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। उनके परिवार के मुताबिक आठ साल पहले राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के बाद उन्होंने पहली बार मतदान किया है।
धोनी के भाई नरेंद्र सिंह ने ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के पक्ष में प्रचार किया। आजसू के अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो धोनी के मित्र भी हैं।
चुनाव मैदान में 29 प्रत्याशी हैं और 4,02,181 मतदाता उनके भविष्य का फैसला करेंगे। टक्कर मुख्यत: भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक और आजसू प्रत्याशियों के बीच है। भाजपा और आजसू राज्य की गठबंधन सरकार में सहयोगी हैं।
कांग्रेस विधायक गोपाल नाथ सहदेव की 2010 में मृत्यु के बाद से यह सीट खाली थी। एक चुनाव याचिका की वजह से इस सीट पर अब तक चुनाव नहीं हो पाया था। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, June 13, 2012, 19:15