अहमदाबाद टेस्ट: 'नई दीवार' पुजारा ने लगाया दोहरा शतक

'नई दीवार' पुजारा ने लगाया दोहरा शतक

'नई दीवार' पुजारा ने लगाया दोहरा शतकज़ी न्यूज ब्यूरो

अहमदाबाद : इंग्लैंड के खिलाफ सरदार पटेल स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन भारत के चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। पुजारा 206 रन पर नाबाद लौटे।

भारत ने पारी घोषित करने तक 8 विकेट खोकर 521 रन बना लिए। इस तरह भारत ने इंग्लैंड के सामने एक बड़ा लक्ष्य रखा है। युवराज सिंह 74 रन बनाकर आउट हुए।

मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। पुजारा ने यह डबल सेंचुरी 374 गेंदों पर लगाई। भारतीय टेस्‍ट क्रिकेट इतिहास में यह 41वां दोहरा शतक है।

लम्बे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले युवराज और पुजारा ने पांचवें विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी की। युवराज को 74 रन के निजी योग पर समित पटेल ने ग्रीम स्वान के हाथों कैच कराया। इसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कुछ खास नहीं कर सके और वह पांच रन के निजी योग पर स्वान की गेंद पर बोल्ड हो गए।

गौरतलब है कि पहले दिन विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 117, गौतम गम्भीर 45, विराट कोहली 19 और सचिन तेंदुलकर 13 रन बनाकर आउट हुए थे।

First Published: Friday, November 16, 2012, 09:58

comments powered by Disqus