नागपुर टेस्ट : धोनी-कोहली ने संभाली पारी, चायकाल तक स्कोर 227/4

नागपुर टेस्ट : धोनी-कोहली ने संभाली पारी, चायकाल तक स्कोर 227/4

नागपुर टेस्ट : धोनी-कोहली ने संभाली पारी, चायकाल तक स्कोर 227/4ज़ी न्यूज़ खेल ब्यूरो
नागपुर : भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट में तीसरे दिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को दबाव बनाने का कोई मौका नहीं दिया। दोनों ही बल्लेबाज पिच पर रम चुके हैं और अपने-अपने अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं। चायकाल तक टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर 227 रन बना लिए थे। विराट कोहली 77 और महेंद्र सिंह धोनी 75 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत अभी भी पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से 103 रन पीछे है।

आज सुबह इन दोनों बल्लेबाजों ने कोई भी बड़ा जोखिम नहीं उठाते हुए जेम्स एंडरसन और मोंटी पनेसर की गेंदों का डटकर सामना किया। धोनी ने एंडरसन की गेंद पर दिन का पहला चौका लगाया जिन्होंने कल सनसनाती इन स्विंगर से वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के विकेट उखाड़े थे। कोहली ने टिम ब्रेसनन की गेंद पर अपनी पारी का पहला चौका जमाया जिससे 52वें ओवर में टीम के 100 रन भी पूरे हुए।

धोनी और कोहली दोनों ही पिच पर जमे नजर आ रहे हैं। दोनों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया है। लंच तक मेजबान टीम ने 4 विकेट पर 146 रन बना लिए थे। विराट कोहली 46 और महेंद्र सिंह धोनी 31 रन बनाकर खेल रहे थे। लंच के बाद विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक है। कुछ ही देर बाद धोनी ने भी चौका मारकर अपना अर्धशतक बनाया। इस शॉट की बदौलत ही दोनों ने पांचवे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी की। लंच से चाय के बीच दोनों ही बल्लेबाजों ने 51 रन बनाए।

गौरलतब है कि गुरुवार को भारतीय पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग अपना खाता खोले बिना ही आउट हो गए थे। उनके अलावा सचिन तेंदुलकर भी महज दो रन बनाकर एंडरसन की गेंद पर बोल्ड हो गए थे। पुजारा ने 26 और गौतर गम्भीर ने 37 रन का योगदान दिया है।

First Published: Saturday, December 15, 2012, 09:55

comments powered by Disqus