नोएडा के बाद मुंबई में भी एफ वन सर्किट - Zee News हिंदी

नोएडा के बाद मुंबई में भी एफ वन सर्किट

लंदन : भारत की पहली फार्मूला वन रेस इंडियन ग्रां.प्री दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर होने वाली है। अब इसकी तैयारियों के बीच खबर है कि मुंबई में भी फार्मूला वन सर्किट बनेगा।

 

लंदन ओलंपिक स्टेडियम और सिल्वरस्टोन के नए ले-आउट के डिजाइनरों के कंसोर्टियम ने मुंबई में फार्मूला वन सर्किट को प्लान करने का अनुबंध जीता है। कैपिटा साइमंडस पोपुलस और दिल्ली इंटीग्रेटिड मल्टी मॉडल ट्रांजिट स्स्टिम (डीआईएमटीएस) ने एक बयान में कहा सर्किट ग्रां.प्री के उच्च स्वरों के अनुरुप डिजाइन कर बनाया जाएगा।

 

इस कंसोर्टियम को महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने नियुक्त कर कहा है कि वह मुंबई में बहुउद्देशीय रेस सर्किट के लिए मास्टर प्लान तैयार करे। कंसोर्टियम ने बयान में कहा कि उसका शुरुआती काम सर्किट के लिए संभावित स्थान तलाशना है और उससे जुडा विकास करना है। इसके बाद बिजनेस की संभावना को आगे बढ़ाया जाएगा।

 

कंसोर्टियम ने कहा कि वह फार्मूला वन की नियंत्रण संस्था एफआईए और मोटर साइक्लिंग की विश्व संस्था एफआईएम के सहयोग से काम करेगा ताकि भविष्य की स्पर्धाओं के लिए दोनों की जरूरतों को पूरा किया जा सके। कैपिटा साइमंडस के बिजनेस डेवलपमेंट डायरेक्टर जैसी मसक्राफ्ट ने कहा हम अगली पीढ़ी का रेसिंग सर्किट देने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं जहां बेहतरीन रेसिंग ओवरटेकिंग, विश्व स्तरीय सुविधाएं और वास्तुकला होगी। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, October 25, 2011, 13:47

comments powered by Disqus