पिंकी प्रमाणिक की नौकरी बहाल

पिंकी प्रमाणिक की नौकरी बहाल

पिंकी प्रमाणिक की नौकरी बहाल  कोलकाता : एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली एथलीट पिंकी प्रमाणिक के निलम्बन का आदेश रद्द हो जाने के बाद उन्हें रेलवे की नौकरी पर फिर से बहाल कर दिया गया है।

पिंकी पर पुरुष होने और एक महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा था। पूर्वी रेलवे के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा, हां, यह सही है कि पिंकी प्रमाणिक कल (गुरुवार) से काम पर लौट आईं हैं।

प्रमाणिक पूर्वी रेलवे में टिकट कलेक्टर के पद पर कार्यरत थीं। उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हें नौकरी से निलम्बित कर दिया गया था। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 10, 2012, 23:18

comments powered by Disqus