प्रेमलता ने की अंटार्कटिका में माउंट विनसन चोटी फतह

प्रेमलता ने की अंटार्कटिका में माउंट विनसन चोटी फतह

प्रेमलता ने की अंटार्कटिका में माउंट विनसन चोटी फतह नई दिल्ली : माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह करने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महिला प्रेमलता अग्रवाल ने ‘सात चोटियों’ को फतह करने की ‘पर्वतारोहण चुनौती’ पूरी करते हुए अटांर्कटिका में माउंट विनसन की चोटी पर पहुंची।

टाटा स्टील द्वारा प्रायोजित प्रेमलता ने प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार छह जनवरी को माउंट विनसन चोटी फतह की थी।

अब सात महाद्वीपों की सात चोटियां फतह करने से वह केवल एक चोटी दूर हैं। जो व्यक्ति सभी सात चोटियों पर पहुंचने में सफल रहता है पर्वतारोहियों के लिए‘हाल आफ फेम’ का सदस्य बन जाता है।

इस 49 वर्षीय की अब एक चोटी माउंट मैकिनले बची है जिसे वह पिछले साल खराब मौसम के कारण करीब से चूक गयी थीं।

उन्होंने अभी तक माउंट एवरेस्ट (29,035), किलिमंजारो (19,334), अकोनकागुआ (22,841), माउंट एलब्रुस (18,442), कार्लस्टेन्ज पिरामिड (16,023) की चोटिया फतह कर ली हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, January 18, 2013, 20:50

comments powered by Disqus