फुटबॉल: भारत की अंडर 17 विश्व कप की दावेदारी को फीफा उपाध्यक्ष का समर्थन मिला

फुटबॉल: भारत की अंडर 17 विश्व कप की दावेदारी को फीफा उपाध्यक्ष का समर्थन मिला

नई दिल्ली : विश्व फुटबाल की संचालन संस्था के उपाध्यक्ष प्रिंस अली बिन अल हुसैन ने आज 2017 फीफा अंडर 17 विश्व कप की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन करते हुए कहा कि यह देश महाद्वीप में खेल के संपूर्ण विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

जोर्डन के राजसी परिवार का हिस्सा हुसैन ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘मैं 2017 फीफा अंडर 17 विश्व कप की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन करता हूं। भारत एशिया का अहम देश है और खेल के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।’’ फीफा की कार्यकारी समिति के इसी साल 2017 फीफा अंडर 17 विश्व कप के मेजबान देश की घोषणा करने की उम्मीद है। हुसैन इस समिति के सदस्य हैं।

फीफा के आठ उपाध्यक्षों में से एक हुसैन ने कहा कि भारत को एशिया की शीर्ष क्लब प्रतियोगिता एएफसी चैम्पियन्स लीग में भी प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। देश में बुनियादी ढांचे की कमी भारत को एएफसी चैम्पियन्स लीग में सीधे प्रवेश नहीं मिलने का मुख्य कारण है। (एजेंसी)

First Published: Monday, May 6, 2013, 20:58

comments powered by Disqus