भारत रत्न के लिए ध्यानचंद के नाम की सिफारिश उचित : खेल मंत्रालय

भारत रत्न के लिए ध्यानचंद के नाम की सिफारिश उचित : खेल मंत्रालय

भारत रत्न के लिए ध्यानचंद के नाम की सिफारिश उचित : खेल मंत्रालयनई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत रत्न सम्मान के लिए सचिन तेंदुलकर की बजाय हाकी के महानतम खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम का सिफारिश किया जाना उचित कदम है। मंत्रालय के पास भारत रत्न पुरस्कार के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय भेजने के लिए केवल एक नाम था और 1979 में स्वर्गवासी हुए तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ध्यानचंद इसके लिए सही चयन थे।

खेल सचिव प्रदीप देब ने कहा कि हमें भारत रत्न के लिए केवल एक खिलाड़ी का नाम देना था और वह ध्यानचंद थे। तेंदुलकर के प्रति पूरा सम्मान है, फिर भी ध्यानचंद भारतीय खेल के आदर्श हैं। उनका नाम भारत रत्न के लिए प्रस्तावित करना उचित था, जिनके नाम पर हर दूसरी ट्राफी का नाम रखा जाता है।

इस वर्ष के शुरू में ही ध्यानचंद का नाम प्रस्तावित करने वाली हाकी इंडिया भी इससे गर्वित है। हाकी इंडिया के महासचिव नरेंद्र बत्रा ने कहा कि हाकी इंडिया के लिए यह एक गर्व का दिन है। हमें उम्मीद है कि उनको सम्मान दिया जाएगा।

ध्यानचंद लगातार 1928,1932 और 1936 में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे। उनको दुनिया के महानतम हाकी खिलाड़ियों में एक माना जाता है। (एजेंसी)

First Published: Friday, July 19, 2013, 15:32

comments powered by Disqus