ममता ने अंडर 19 क्रिकेटर को किया सम्मानित

ममता ने अंडर 19 क्रिकेटर को किया सम्मानित

ममता ने अंडर 19 क्रिकेटर को किया सम्मानित कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के क्रिकेटरों रविकांत सिंह और संदीपन दास को सम्मानित किया जो आस्ट्रेलिया में अंडर 19 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। इन दोनों को दो-दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

रविकांत और संदीपन बंगाल क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव विश्वरूप डे के साथ मुख्यमंत्री से मिलने राज्य सचिवालय गए थे। ममता ने अंडर 19 क्रिकेटरों को दो-दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया और उनकी सफलता की कामना की। रविकांत ने मुख्यमंत्री को वह गेंद सौंपी जिससे उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट हासिल किए थे। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, September 11, 2012, 09:16

comments powered by Disqus