महिला रिकर्व टीम दूसरी बार बनी विश्व चैम्पियन, दक्षिण कोरिया को हराया

महिला रिकर्व टीम दूसरी बार बनी विश्व चैम्पियन, दक्षिण कोरिया को हराया

महिला रिकर्व टीम दूसरी बार बनी विश्व चैम्पियन, दक्षिण कोरिया को हराया रॉकलॉ (पोलैंड) : भारत की महिला रिकर्व टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को हराकर रविवार को लगातार दूसरी बार विश्व कप खिताब पर कब्जा किया। भारतीय टीम में बोम्बाल्या देवी, दीपिका कुमारी और रिमिल बुरुली शामिल हैं।

भारतीय महिलाओं ने कोरिया को 219-215 के अंतर से हराया। कोरियाई टीम में युन ही, की बेई और जू जंग शामिल थीं।

बोम्बाल्या, दीपिका और रिमिल ने बीते महीने कोलम्बिया शहर मेडेलिन में आयोजित विश्व कप स्टेज-3 का खिताब जीता था।डेनमार्क ने इस स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। डेनमार्क की महिलाओं ने रूस को 210-194 के अंतर से पराजित किया।

भारत के लिए कोरिया को फाइनल में हराना काफी चौंकाने वाला रहा क्योंकि कोरियाई टीम ने एलिमिनेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए कम से कम 222 का स्कोर हासिल किया था।

भारतीय टीम ने एलिमिनेशन राउंड में इंडोनेशिया, मेक्सिको और डेनमार्क को हराया जबकि कोरियाई महिलाओं ने अमेरिका, इटली और रूस को मात दिया। (एजेंसी)

First Published: Sunday, August 25, 2013, 21:10

comments powered by Disqus