Last Updated: Wednesday, August 21, 2013, 18:36
पटियाला : पंजाब ओलंपिक संघ (पीओए) भारतीय मूल की मार्शल आर्ट खेल ‘गटका’ को मान्यता देगा। पीओए के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींढसा ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गटका महासंघों को अपने प्रस्ताव सौंपने चाहिए ताकि गटका खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल जाये, जिसमें एशियाई, राष्ट्रमंडल और ओलंपिक खेल शामिल हैं।
ढींढसा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, गटका संस्थायें विश्व गटका महासंघ (डब्ल्यूजीएफ) से मान्यता प्राप्त हैं। गटका संस्थाओं जैसे एशियाई गटका महासंघ, भारतीय गटका महासंघ और पंजाब गटका संघ ने इस पारंपरिक खेल को प्रोत्साहन देने के लिये काफी कदम उठाये हैं। डब्ल्यूजीएफ और इसकी मान्यता प्राप्त गटका महासंघ ने छात्रों में इस खेल को लोकप्रिय बनाने के लिये शिक्षा संस्थानों में प्रयास पहले ही शुरू कर दिये हैं। ढींढसा डब्ल्यूजीएफ के अध्यक्ष हैं। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, August 21, 2013, 18:36