Last Updated: Friday, April 20, 2012, 08:54
बार्सिलोना : स्पेन के क्लब एटलेटिको मेड्रिड ने गुरुवार को खेले गए यूरोपा लीग के पहले चरण के सेमीफाइनल मुकाबले में वेलेंसिया को 4-2 से हरा दिया। इसी दिन पुर्तगाल के क्लब स्र्पोटिंग लिस्बन ने अपने घर में खेलते हुए दूसरे सेमीफाइनल के पहले चरण में एथलेटिक बिल्बाओ पर 2-1 से जीत दर्ज की।
वर्ष 2010 में यूरोपा लीग खिताब जीतने वाली एटलेटिको की ओर से राडामेल फाल्काओ ने दो गोल किए। फाल्काओ ने 18वें और 78वें मिनट में गोल किए। फाल्काओ ने इस सत्र का अपना 32वां गोल किया। वह 23 यूरोपा लीग मैचों में इतने गोल कर चुके हैं।
उधर, लिस्बन में एमिलियानो इनसुआ ने स्र्पोटिंग लिस्बन के लिए 76वें और डिएगो कापेल ने 80वें मिनट में गोल किया। स्र्पोटिंग लिस्बन यूरोपा लीग में 12 मैचों से अजेय है। (एजेंसी)
First Published: Friday, April 20, 2012, 14:24