रैंकिंग में भारतीय हॉकी टीम फिसली - Zee News हिंदी

रैंकिंग में भारतीय हॉकी टीम फिसली




नई दिल्ली : कभी हॉकी का बादशाह रहा भारत अब एफआईएच की ताजा विश्व रैंकिंग के पुरुष वर्ग में दसवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि महिला टीम भी 13वें स्थान पर खिसक गई है।

 

महाद्वीपीय चैंपियनशिप समाप्त होने के बाद मंगलवार को जारी रैंकिंग में भारत के केवल 1385 अंक हैं और वह चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से एक स्थान पीछे है। विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पुरुष वर्ग में शीर्ष पर काबिज है जबकि बीजिंग ओलंपिक का स्वर्ण पदक विजेता हॉलैंड महिला वर्ग में नंबर एक पर पहुंच गया है।

 

एशियाई देशों में भी भारतीय पुरुष टीम पाकिस्तान, मलेशिया और कोरिया के बाद चौथे स्थान पर है। पुरुष वर्ग में जर्मनी दूसरे और हालैंड तीसरे स्थान पर है। महिला वर्ग में अर्जेंटीना दूसरे स्थान पर है।

 

ताजा रैंकिंग के अनुसार शीर्ष दस देश इस प्रकार हैं .. पुरुष वर्ग : 1.. आस्ट्रेलिया, 2..जर्मनी, 3..हालैंड, 4..स्पेन, 5..इंग्लैंड, 6..कोरिया, 7..न्यूजीलैंड, 8..अर्जेंटीना, 9..पाकिस्तान, 10..भारत ।

 

महिला वर्ग : 1..हालैंड, 2..अर्जेंटीना, 3..जर्मनी, 4..इंग्लैंड, 5..चीन, 6..न्यूजीलैंड, 7..आस्ट्रेलिया, 8..कोरिया, 9..जापान, 10..अमेरिका। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, November 2, 2011, 18:55

comments powered by Disqus