'लंदन ओलम्पिक में नए कोच की वजह से हारे'

'लंदन ओलम्पिक में नए कोच की वजह से हारे'

'लंदन ओलम्पिक में नए कोच की वजह से हारे'ग्वालियर : भारतीय हॉकी टीम के अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी शिवेंद्र सिंह लंदन ओलम्पिक में मिली करारी हार के लिए कोच के नया होने को भी एक वजह मानते हैं। लंदन ओलम्पिक में हिस्सा लेने के बाद ग्वालियर प्रवास पर आए शिवेंद्र ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि भारतीय टीम का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा क्योंकि कोच माइकल नॉब्स टीम के लिए नए थे और उनका सारा ध्यान आक्रमण पर था।

शिवेंद्र का कहना है कि यही कारण है कि पूरी टीम आक्रामक अंदाज में खेली और सुरक्षा की ओर ज्यादा ध्यान नहीं रहा। भारतीय टीम ने अपने ओलम्पिक इतिहास में सबसे खराब प्रदर्शन किया और फिसड्डी रही।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि आने वाले समय में टीम को मिली हार की समीक्षा होगी। साथ ही इस पर भी चर्चा होगी कि टीम के खिलाड़ियों का आपसी समन्वय कैसा रहा और हार की मुख्य वजह क्या रही।

भारतीय टीम लंदन ओलम्पिक में 12वें स्थान पर रही। ग्रुप स्तर पर उसे अपने पांचों मैचों में हार मिली थी जबकि 11वें और 12वें स्थान के लिए खेले गए प्लेऑफ मुकाबले में भी उसे हार मिली थी।

भारत ने आठ साल के अंतराल के बाद ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया था। वह बीजिंग ओलम्पिक में नहीं खेल सकी थी जबकि एथेंस ओलम्पिक में वह सातवें स्थान पर रही थी। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 24, 2012, 20:41

comments powered by Disqus