Last Updated: Wednesday, December 7, 2011, 15:11

लंदन : विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को बुद्धवार को अमेरिका के हिकारू नकामूरा ने लंदन शतरंज क्लासिक के चौथे दौर में हरा दिया।
लगातार 11 ड्रॉ खेलने वाले आनंद को यह हार काफी महंगी पड़ सकती है। वह अब नौ खिलाड़ियों के राउंड राबिन टूर्नामेंट में संयुक्त सातवें स्थान पर खिसक गए। इससे पहले मास्को में ताल मेमोरियल टूर्नामेंट में उन्होंने नौ बाजियां ड्रॉ खेली थी।
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने रूस के ब्लादीमिर क्रामनिक से ड्रॉ खेला। वह इंग्लैंड के ल्यूक मैकशेन के साथ शीर्ष पर हैं। दोनों के चार दौर के बाद आठ अंक हैं। नकामूरा तीसरे स्थान पर हैं जबकि क्रामनिक चौथे और आरोनियन पांचवें स्थान पर हैं। नाइजेल छठे स्थान पर है। दूसरे मुकाबले में नाइजेल शॉर्ट ने माइकल एडम्स को हराया।
(एजेंसी)
First Published: Wednesday, December 7, 2011, 20:51