लियोनेल मेस्सी ने डिएगो माराडोना को पछाड़ा

लियोनेल मेस्सी ने डिएगो माराडोना को पछाड़ा

ग्वाटेमाला सिटी : ग्वाटेमाला के खिलाफ 4-0 से मिली जीत में हैट्रिक जमाकर लियोनेल मेस्सी ने अर्जेंटीना के लिये सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में डिएगो माराडोना को पछाड़ा। मेस्सी ने 14वें, 40वें और 48वें मिनट में गोल किया। अर्जेंटीना के लिए उनके कुल 35 गोल हो गए हैं जबकि 1986 विश्व कप विजेता कप्तान माराडोना के 34 गोल थे।

अब मेस्सी हर्नान क्रेस्पो के साथ 35 गोल की बराबरी पर है। सर्वाधिक गोल का रिकार्ड गैब्रिएल बतिस्तुता के नाम है जिन्होंने 56 गोल दागे हैं। मेस्सी के लिए पिछला सप्ताह काफी परेशानी भरा रहा। चार बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे मेस्सी और उनके पिता जार्ज होराशियो पर स्पेनिश कर अधिकारियों ने 40 लाख यूरो की करचोरी का आरोप लगाया जिसका दोनों ने खंडन किया है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, June 16, 2013, 11:24

comments powered by Disqus