विश्व हॉकी लीग : रितु रानी करेंगी भारतीय टीम का नेतृत्व

विश्व हॉकी लीग : रितु रानी करेंगी भारतीय टीम का नेतृत्व

विश्व हॉकी लीग : रितु रानी करेंगी भारतीय टीम का नेतृत्वनई दिल्ली : अगले महीने नीदरलैंड के रॉटरडम में होने वाले एफआईएच महिला हॉकी विश्व लीग राउंड-3 में 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम का नेतृत्व रितु रानी को सौंपा गया है। हॉकी इंडिया (एचआई) के चयनकर्ताओं कर्नल बलबीर सिंह और बी.पी. गोविंदा, बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निदेशक रोलैंट ओल्टमैंस और मुख्य कोच नील हॉगुड ने सरकारी निरीक्षक हरबिंदर सिंह के साथ 17 मई को विश्व हॉकी लीग के लिए भारतीय टीम का चुनाव किया।

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रितु रानी को तथा उप कप्तान चंचन देवी को बनाया गया है। भारतीय सीनियर महिला टीम इस समय पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान में डेरा डाले हुए है तथा रॉटरडम के लिए 5 जून को रवाना होगी। विश्व हॉकी लीग में भारत का पहला मैच 13 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ है।

भारतीय टीम ने इसी वर्ष फरवरी में दिल्ली में हुए राउंड-2 का मुकाबला जीतकर विश्व हॉकी लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 2014 में होने वाले हॉकी विश्वकप में प्रवेश के लिए एफआईएच विश्व हॉकी लीग में जीत दर्ज करना जरूरी है। विश्व हॉकी लीग में भारत, न्यूजीलैंड, जर्मनी तथा बेल्जियम के साथ पूल बी में है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, May 30, 2013, 18:51

comments powered by Disqus