Last Updated: Sunday, September 9, 2012, 21:50
इस्तांबुल : ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता ने नौ बाजियों में सात अंक लेकर शतरंज ओलंपियाड में रजत पदक जीता जबकि तानिया सचदेव को कांस्य पदक मिला। भारतीय महिला टीम आखिरी दौर में फ्रांस को 2.5 . 1.5 से हराकर चौथे स्थान पर रही जो उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
डी हरिका और सौम्या विश्वनाथन ने पहले और चौथे बोर्ड पर जीत दर्ज की जबकि तानिया ने ड्रा खेला। मेरी अन गोम्स को पराजय का सामना करना पड़ा। भारतीय पुरुष टीम 35वें स्थान पर रही। तानिया ने 11 में से नौ अंक जुटाए। व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक रूस की नेदेजा कोसिनेत्स्वा को मिला।
तानिया ने जीत के बाद कहा, ‘यह सपने जैसा है। हमें छठी वरीयता मिली थी तो पदक की उम्मीद तो लग रही थी। हम पदक के काफी करीब पहुंचे लेकिन दो सर्वश्रेष्ठ टीमों से हारे। मैं अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं।’ अभिजीत ने कहा, ‘टीम के रूप में हम अच्छा नहीं खेल सके। कई मुकाबले ड्रा रहे। निजी तौर पर पदक मेरे लिए उपलब्धि है। मैंने कभी अच्छा खेला तो कभी किस्मत ने साथ दिया।’ (एजेंसी)
First Published: Sunday, September 9, 2012, 21:50