सचिन को मिले भारत रत्न: महाराष्ट्र - Zee News हिंदी

सचिन को मिले भारत रत्न: महाराष्ट्र

ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

मुंबई: महाशतक लगा चुके भारतीय क्रिकेट टीम के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न देने की मांग फिर से उठी है। इस बार महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र से सचिन को भारत रत्‍न दिए जाने की सिफारिश की है।

 

 

स्वयं मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने आधिकारिक तौर पर यह ऐलान किया है।  महाराष्ट्र सरकार ने भारत रत्‍न के लिए आधिकारिक तौर पर सचिन के नाम का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेज दिया है।

 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगा चुके सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न देने की मांग पिछले कई वर्षों से हो रही है। भारत रत्न से जुड़े पुराने नियमों के तहत खिलाड़ियों को यह सम्मान देने की गुंजाइश नहीं थी लेकिन केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर में नियमों में बदलाव करके ये अड़चन दूर कर दी है।

 

पृथ्वीराज चव्हाण ने महाराष्ट्र विधानसभा को भी राज्य सरकार के इस प्रस्ताव की जानकारी दी। सचिन के नाम के साथ साथ महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण के नाम का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार के पास भेजा गया है।

First Published: Thursday, April 5, 2012, 16:46

comments powered by Disqus