सभी वजन वर्ग में पदक जीतने की क्षमता: सुशील

सभी वजन वर्ग में पदक जीतने की क्षमता: सुशील

सभी वजन वर्ग में पदक जीतने की क्षमता: सुशील सोनीपत : बीजिंग ओलम्पिक खेलों के कांस्य पदक विजेता और अगले माह होने जा रहे लंदन ओलम्पिक खेलों में भाग लेने जा रहे सुशील कुमार का मानना है कि भारतीय पहलवान सभी वजन वर्गों में पदक जीतने की क्षमता रखते हैं।

सुशील कुमार ने बताया, ‘नरसिंह यादव (74 किलो) बहुत अच्छा है। वह काफी समय से यहां पर मेहनत कर रहा है और उसे हाल ही में दुनिया के श्रेष्ठ पहलवानों से भिड़ने का मौका मिला और उसने जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा, ‘अमित युवा पहलवान है लेकिन वह काफी प्रतिभाशाली है और उसके 55 किलो वजन वर्ग में हमेशा जीत की अच्छी गुंजाइश रहती है। इस बार हम कुश्ती से ओलम्पिक में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।’

सुशील ने कहा कि पदक की एक अन्य उम्मीद अनुभवी योगेश्वर दत्त को कहा जा सकता है जो बहुत ही कम अंतर से पिछले ओलम्पिक में अपना पदक गंवा बैठा था। बीजिंग ओलम्पिक में मेरे से ज्यादा योगेश्वर से पदक जीतने की उम्मीद की जा रही थी।

विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में 66 किलो का खिताब जीतने वाले सुशील से ओलम्पिक में भी इस बार स्वर्ण पदक जीतने के लिए काफी दबाव है इस बारे में पूछने पर सुशील ने कहा, ‘अगर हम इस तरह से दबाव लेंगे तो अच्छा प्रदर्शन कैसे कर पाएंगे।’ लंदन में अपने प्रदर्शन के बारे में पूछने पर सुशील ने कहा, ‘मेरा शरीर पूरी तरह से दुरुस्त है और मेरा अम्यास ठीक चल रहा है। चोट की भी कोई चिंता नहीं है इसलिए इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, June 21, 2012, 17:27

comments powered by Disqus