साइना नेहवाल युद्धवीर पुरस्कार से सम्मानित

साइना नेहवाल युद्धवीर पुरस्कार से सम्मानित

साइना नेहवाल युद्धवीर पुरस्कार से सम्मानित हैदराबाद : दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को खेल के क्षेत्र में उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए आज 22वें युद्धवीर मेमोरियल फाउंडेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और दैनिक हिंदी समाचार पत्र मिलाप के संस्थापक युद्धवीर की स्मृति में गठित किया गया।

आंध्र प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति बीएस रेड्डी ने आज शाम एक समारोह में साइना को यह पुरस्कार दिया। दिवंगत युद्धवीर के जीवन की उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए 1991 में युद्धवीर फाउंडेशन ने युद्धवीर स्मृति पुरस्कार का गठन किया था।

इस वाषिर्क पुरस्कार के तहत स्मृति चिन्ह और 50000 रूपये की इनामी राशि दी जाती है। साइना ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा कि यह पुरस्कार मिलना उनके लिए बड़े सम्मान की बात है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह पुरस्कार भविष्य में मुझे अपने खेल में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।’’ साइना ने साथ ही कहा कि वह देश को गौरवांवित करने के लिए आगे भी कड़ी मेहनत तथा और अधिक प्रयास जारी रखेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं और अधिक खेलना, और अधिक जीत और देश के लिए और अधिक पदक जीतना चाहती हूं।’’ (एजेंसी)

First Published: Tuesday, April 30, 2013, 22:10

comments powered by Disqus