सीनियर राष्ट्रीय हॉकी 23 सितंबर से

सीनियर राष्ट्रीय हॉकी 23 सितंबर से

नई दिल्ली : मौजूदा चैंपियन हरियाणा को बेंगलुरु में 23 सितंबर से होने वाली हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए कर्नाटक, पंजाब, झारखंड और भोपाल के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। दस दिन तक चलने वाली चैंपियनशिप में खेलने के लिए हॉकी इंडिया की 34 सदस्यीय इकाईयों ने पुष्टि कर दी है। चैंपियनशिप लीग कम नाकआउट आधार पर खेली जाएगी। पहला मैच पूल सी में छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश के बीच 23 सितंबर को खेला जाएगा। टीमें इस प्रकार हैं।

पूल ए : हरियाणा, कर्नाटक, पंजाब, झारखंड, हॉकी भोपाल।
पूल बी : महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, सेना और चंडीगढ़।
पूल सी : पुडुच्चेरी, दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश।
पूल डी : बंगाल, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, सहस्त्र सीमा बल।
पूल ई : एयर इंडिया, रेलवे, ओडिशा, बिहार।
पूल एफ : मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, संयुक्त विश्वविद्यालय।
पूल जी : राजस्थान, असम, केरल, मणिपुर।
पूल एच : नगालैंड, त्रिपुरा, गुजरात, अंडमान और निकोबार।

First Published: Thursday, September 20, 2012, 18:32

comments powered by Disqus