Last Updated: Friday, April 27, 2012, 13:58
नई दिल्ली : बीजिंग ओलम्पिक में 56 साल बाद कुश्ती का कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाने वाले पहलवान सुशील कुमार ने फिर ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। चीन के ताईयूआन में चल रहे विश्व ओलम्पिक कुश्ती क्वालीफाईंग टूर्नामेंट में शुक्रवार को सुशील ने 66 किलो वजन वर्ग का स्वर्ण पदक जीता।
शील ने फाइनल मुकाबले में जार्जिया के तुशीशविली को 3-0 हराकर 65 पहलवानों के अपने वजन में प्रथम स्थान हासिल किया। भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष ब्रिजभूषण शरण सिंह ने कहा कि भारत के अभी और पहलवान लंदन ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करेंगे क्योंकि इस बार ओलम्पिक खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जोरदार तैयारियां की जा रही हैं।
सुशील भारत का चौथा पहलवान हो गया है जिसने 27 जुलाई से होने जा रहे लंदन ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया है। इससे पहले अमित कुमार, योगेश्वर दत्त और गीता ने ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। गीता ओलंपिक क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला पहलवान हैं।
(एजेंसी)
First Published: Friday, April 27, 2012, 19:28