Last Updated: Friday, August 17, 2012, 16:32
नई दिल्ली : लंदन ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के खराब प्रदर्शन पर निराशा जताते हुए भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने आज सुझाव दिया कि देश को खेल की महाशक्ति बनाने के लिए समयबद्ध तरीका अपनाना होगा। लंदन ओलंपिक के पदक विजेताओं से बातचीत में आडवाणी ने छह पदक विजेताओं की तारीफ की।
आडवाणी ने कहा, ‘ओलंपिक में अपने खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखकर हमारा सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। हॉकी टीम का प्रदर्शन हालांकि निराशाजनक रहा जो एक भी मैच नहीं जीत सकी।’ मेजर ध्यानचंद के दौर में भारतीय हाकी के सुनहरे युग को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे 1936 का बर्लिन ओलंपिक याद है जो मेजर ध्यानचंद का दौर था और भारत हॉकी का महाशक्ति था। हमने उस दौर में स्वर्ण जीते और कोई भी हमारे खिलाफ गोल नहीं कर सकता था।’ उन्होंने कहा कि समय सीमित तरीका अपनाकर देश में हाकी का खोया गौरव लौटाने की कोशिश की जानी चाहिए। (एजेंसी)
First Published: Friday, August 17, 2012, 16:32