Last Updated: Wednesday, October 5, 2011, 07:58
ज़ी न्यूज़ ब्यूरोनई दिल्ली: हॉकी विवाद को सुलझाने के लिए खेल मंत्रालय ने नई पहल की है. खेल मंत्रालय ने इंडियन हॉकी फेडरेशन और हॉकी इंडिया की बैठक 14 अक्टूबर को फिर बुलाई है.
इससे पहले इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को हॉकी विवाद पर एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक का कोई नतीजा नहीं निकल सका था. देश में हॉकी के नियंत्रण के अधिकार पर हॉकी इंडिया और इंडियन हॉकी फेडरेशन के आला पदाधिकारियों के बीच बहस हुई लेकिन मामला सुलझ नहीं सका और बैठक बेनतीजा रही.
इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा की ओर से बुलाई गई इस बैठक में इंडियन हॉकी फेडरेशन के प्रतिनिधि केपीएस गिल, अशोक माथुर और अमृत बोस ने भाग लिया.
अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन की ओर से लंदन ओलम्पिक में भारतीय टीम को अयोग्य घोषित करने की आशंका के चलते देश में हॉकी विवाद को सुलझाने की कवायद फिर से शुरू हुई.
First Published: Wednesday, October 5, 2011, 16:21