IPL 6 के दस मैचों के कार्यक्रम में हुए फेरबदल

IPL 6 के दस मैचों के कार्यक्रम में हुए फेरबदल

IPL 6 के दस मैचों के कार्यक्रम में हुए फेरबदलनई दिल्ली : कर्नाटक में पांच मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की समयसारणी में बदलाव कर दिया गया है। आईपीएल के कुल 10 मैचों के आयोजन स्थल एवं तारीखों में बदलाव किए गए हैं। मैचों की समयसारणी में किए गए परिवर्तन इस प्रकार हैं :

1-किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स : 23 अप्रैल को मोहाली में सायं आठ बजे की बजाय अब 16 मई को धर्मशाला में सायं आठ बजे होगा।
2-सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स : चार मई को हैदराबाद में सायं चार बजे की जगह सायं आठ बजे।
3-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब : चार मई को बेंगलुरू में सायं आठ बजे की बजाय 14 मई को बेंगलुरू में ही सायं चार बजे।
4-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद : छह मई को बेंगलुरू में सायं आठ बजे से परिवर्तित कर नौ अप्रैल को बेंगलुरू में ही सायं चार बजे।
5-दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब : दिल्ली में 13 मई को सायं चार बजे से परिवर्तित कर दिल्ली में ही 23 अप्रैल को सायं आठ बजे होगा।
6-कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया : रांची, 14 मई को सायं आठ बजे की बजाय रांची में ही 15 मई को सायं चार बजे होगा।
7-किंग्स इलेवन पंजाब बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : 16 मई को धर्मशाला में सायं चार बजे से परिवर्तित होकर छह मई को मोहाली में सायं आठ बजे कर दिया गया।
8-चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स : 16 मई को धर्मशाला में सायं आठ बजे से बदलकर 14 मई को धर्मशाला में ही सायं आठ बजे होगा।
9-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स : 19 मई को बेंगलुरू में सायं चार बजे होने वाला यह मुकाबला अब 18 मई को बेंगलुरू में ही सायं आठ बजे होगा।
10-पुणे वॉरियर्स इंडिया बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स : पुणे में 18 मई को सायं आठ बजे होने वाला यह मैच अब पुणे में ही 19 मई को सायं चार बजे होगा। (एजेंसी)

First Published: Thursday, March 28, 2013, 08:44

comments powered by Disqus