12.12.12 दुर्लभ संयोग या गलतफहमियों का पिटारा-12.12.12 Rare day or bad day

12.12.12 दुर्लभ संयोग या गलतफहमियों का पिटारा

12.12.12 दुर्लभ संयोग या गलतफहमियों का पिटारासंजीव कुमार दुबे

12 तारीख,12वां महीना और साल भी 2012। सदी में एक बार यह दुर्लभ तारीख बनती है जब दिन,महीना और साल एक होते हैं। आज भी ऐसा ही है लिहाजा इसे लेकर जबरदस्त क्रेज हैं। कुछ लोगों के मुताबिक यह एक दुर्लभ संयोग है जिसका फायदा उठाने के लिए हर जतन करना चाहिए। लेकिन कुछ का कहना है कि यह एक महज संयोग है, जिसे बढ़ा-चढाकर पेश किया जा रहा है। 12.12.12 के चर्चे मीडिया के साथ सोशल मीडिया में भी खूब हो रहा है।


बड़ी बात यह है कि ऐसी कोई भी तारीख इस सदी में सिर्फ एक बार ही होगी। लिहाजा 100 सालों में एक बार बनने वाला 12 तारीख, 12वां माह तथा 2012 साल का यह संयोग लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

धर्म में आस्था रखनेवाले लोग 12 दिसंबर को शुभ दिन मान रहे है। दूसरी तरफ धर्म में ज्यादा आस्था नहीं रखने वाले लोग भी इसे खुद के लिए बेहतर मान रहे हैं।

कुछ लोग इस शुभ दिन को शादी के बंधन में जुड़ने को तैयार है तो कुछ ने इस तारीख का चयन मां बनने के लिए किया हैं। इस दिन मां बनने की चाहत है और इसके लिए सीजेरियन की होड़ लगनेवाली है। इस दिन 12 बजकर 12 मिनट पर 12 की ऐसी आवृति होगी जब वर्ष, माह तिथी, घटा व मिनट एक ही अंक पर आ टिकेंगे। भारतीय ज्योतिष और दर्शन में भी इसे खासतौर पर शुभ और मंगलदायक माना जा रहा है।

जानकारों की माने तो इस दिन अस्पतालों में डिलीवरी के केस ज्यादा होने की संभावना है। 12 दिसंबर यानी आज के दिन तीन 12 का अहम संयोग बन रहा है। इस दिन 12 तारीख 12वां महीना और 21वीं सदी का 12वां साल है। ऐसा माना जा रहा है कि इस दिन सिजेरियन बच्चों की डिलीवरी ज्यादा होगी। कहा जा रहा है कि जो महिलाएं मां बनने के बेहद करीब है उनकी कोशिश है कि इस दुर्लभ संयोग को हाथ से नहीं जाने दे।

दूसरी तरफ इस दिन शादी करने के लिए भी होड़ लगी है। लोगों का ऐसा मानना है कि इस दिन की शादी दुर्लभ होगी जो बेहद शुभदायक फल प्रदान करेगी। साथ ही इस दिन नया काम धंधा शुरू करनेवालों की भी होड़ लगी है। कुछ लोग यह भी मान रहे है कि अगर वह इस दिन काम शुरु करेंगे तो उनका कारोबार खूब फलेगा-फूलेगा। इससे पहले 10 अक्टूबर, 2010 और 11 नवंबर, 2011 को भी लोगों में शादियों को लेकर जबरदस्त उत्साह था।

सवाल यह भी उठता है कि यह इस दिन वास्तव में दुर्लभ संयोग है या फिर यह महज मार्केटिंग का फॉर्मूला है। अंक ज्योतिषियों के मुताबिक यह संयोग बेहद दुर्लभ है क्योंकि 12 को अगर जोड़े तो 3 अंक गुरु का होता है जो ग्रहों के मालिक है। अंक विज्ञान के अनुसार 12-12-12 याने 3 3 3=9 होता है। यह तारीख मंगल कार्य के लिए उत्तम है।

कुछ ज्योतिषियों का कहना है कि इस दिन चतुर्दशी और अमावस्या है और इस वजह से यह दिन आंकड़ों के लिहाज से गुदगुदी जरूर पैदा करता है लेकिन मुहूर्त के लिहाज से कोई खास नहीं है यानी यह मुहूर्त शुभ नहीं है।

वैज्ञानिक इस घटना को महज संयोग मान रहे हैं। उनका कहना है कि 100 साल में एक दिन ऐसा जरूर होता है और उसका होना स्वाभाविक भी है जिसे बेवजह तूल दिया जा रहा है।

अब सवाल यह भी है कि क्या यह दुर्लभ संयोग है या फिर गलतफहमियों का पिटारा है। इतना जरूर है कि दिन शुभ हो या अशुभ लेकिन सबसे ज्यादा 12.12.12 का कौतूहल उसे क्रेज के रुप में तब्दील कर देता है। क्योंकि ऐसे अंक देखने, सुनने में बेहद अच्छे लगते है। लेकिन जरूरी नहीं है कि इस प्रकार का दिन शुभदायक फलों का जन्मदाता भी हो। लोगों में एक आदत होती है खुद को दुर्लभ तारीख, घड़ी, दिन और साल के साथ जोड़ने की, उसका गवाह बनाने की लिहाजा लोग इसी भेड़चाल में सदी में एक बार जरूर जीते हैं।







First Published: Tuesday, December 11, 2012, 23:41

comments powered by Disqus