अंतरिक्ष में इस वर्ष मानव सहित यान भेजेगा चीन

अंतरिक्ष में इस वर्ष मानव सहित यान भेजेगा चीन

अंतरिक्ष में इस वर्ष मानव सहित यान भेजेगा चीन बीजिंग : चीन इस वर्ष अंतरिक्ष में अपना दूसरा मानव सहित यान भेजेगा जो पृथ्वी के चक्कर लगा रहे अंतरिक्ष केंद्र के साथ जाकर जुड़ जाएगा। चीन रूसी अंतरिक्ष केंद्र मीर की तर्ज पर अंतरिक्ष में एक प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए प्रयोग जारी रखे हुए है।

चीन के अंतरिक्ष मानव सहित कार्यक्रम ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि चीन का नया मानव सहित यान जून और अगस्त के बीच में किसी समय प्रक्षेपित किया जाएगा।

बयान में बताया गया कि तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री शेनझौ-10 में अंतरिक्ष जाएंगे, जो पृथ्वी के चक्कर लगा रहे तियांगगोंग-1 से जाकर जुड़ जाएगा।

तियांगगोंग 1 को सितंबर 2011 में अंतरिक्ष में छोड़ा गया था और यह बाद में नवंबर 2011 में मानवरहित अंतरिक्ष यान शेनझौ-8 से जुड़ गया था। उसके बाद जून 2012 में यह शेनझौ-9 के साथ जुड़ा।

चीन वर्ष 2020 तक अपनी अंतरिक्ष प्रयोगशाला तैयार कर लेना चाहता है। उस समय तक मीर की कार्य अवधि समाप्त हो जाएगी और अंतरिक्ष में सिर्फ चीन का अंतरिक्ष केंद्र ही होगा। (एजेंसी)

First Published: Thursday, February 28, 2013, 19:40

comments powered by Disqus