Last Updated: Saturday, July 14, 2012, 19:51

जी न्यूज ब्यूरो
अहमदाबाद : भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम एक बार फिर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हो रही हैं।
अंतरिक्ष यान में सबसे अधिक समय गुजारने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाली गुजराती मूल की सुनीता कजाखस्तान स्थित बैकोनूर अंतरित केंद्र से रवाना होंगी।
सुनीता के साथ यान के इंजीनियर रूसी संघीय अंतरिक्ष एजेंसी के यूरी मैलेंचेंको और जापान एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के एकिहिको होशिदे होंगे।
अंतरिक्ष यात्रा पर दूसरी बार जाने का समय-समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, गुजरात के लोगों में इस यात्रा को लेकर रोमांच एवं उत्कंठा बढ़ती जा रही है।
दुनिया के लोग सुनीता की पेशेगत उपलब्धियों के बारे में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं लेकिन उनका निजी जीवन भी खुशियों से भरा-पूरा है।
गत चार जून को नासा की आधिकारिक वेबसाइट को दिए गए साक्षात्कार में सुनीता ने अपने गृहनगर नीधन के बारे में चर्चा की। सुनीता का गृहनगर उनके दिल के काफी करीब है।
उल्लेखनीय है कि सुनीता के पिता डॉक्टर दीपक पांड्या वर्ष 1957 में गुजरात विश्वविद्यालय से एमडी की डिग्री लेने के बाद अहमदाबाद से अमेरिका चले गए थे।
First Published: Saturday, July 14, 2012, 19:51