Last Updated: Thursday, July 12, 2012, 09:07
लंदन : वैज्ञानिकों ने संकेत भाषा को बोली में बदलने में सक्षम एक हाई-टेक ग्लोव तैयार किया है और उनका कहना है कि इससे दुनिया के लाखों मूक बधिरों के जीवन में सुधार आ सकता है। यूक्रेनियाई अनुसंधानकर्ताओं के दल ने इसे तैयार किया है। इसमें संवेदकों का जटिल नेटवर्क लगा है। यह हाथ के इशारों एवं अन्य संकेतों की पहचान कर लेता है और स्मार्टफोन उपकरण के माध्यम से उसे शब्द में बदल देता है।
‘इनेबल टॉक’ नामक इस उपकरण की खोज के लिए अनुसंधानकर्ता पुरस्कृत भी हुए हैं। उन्हें आशा है कि उनके इस उपकरण से दुनिया के लाखों मूक बधिरों के जीवन में सुधार आएगा। डेली मेल के अनुसार इस दल के सदस्य मैक्सिम ओसिका ने कहा कि हम अपने उन मित्रों को और की तरह संवाद करने में सक्षम बनाने के लिए प्रेरित हुए थे जो मूक बधिर हैं। (एजेंसी)
First Published: Thursday, July 12, 2012, 09:07