Last Updated: Sunday, November 27, 2011, 14:39
लंदन : वैज्ञानिकों ने उस जीन का पता लगा लिया है जिसके बारे में उनका दावा है कि इस जीन के बूते कुछ लोग सिर्फ चार घंटे की नींद लेने के बाद तरोताजा हो जाते हैं।
म्यूनिख स्थित लुडविग मैक्सिमिलियंस विश्वविद्यालय के एक दल ने एबीसीसीस-9 नामक इस जीन का पता लगाया जो नींद की अवधि को कम कर देता है। इसी जीन को दिल की बीमारियों और मधुमेह के लिए दोषी करार दिया जाता है। वैज्ञानिकों का यह अध्ययन सात यूरोपीय देशों के लगभग 4,000 लोगों पर किया गया था।
(एजेंसी)
First Published: Sunday, November 27, 2011, 21:49