Last Updated: Tuesday, October 1, 2013, 16:27

वाशिंगटन : अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी आर्बिटल साइंस कॉर्प द्वारा संचालित एक निजी मालवाहक अंतरिक्ष यान ने पहली बार रविवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) पहुचने में सफलता हासिल की। नासा टीवी ने यह खबर दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यात्रीविहीन सिग्नस अंतरिक्ष यान को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में पहले से मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष केंद्र से जोड़ा। सिग्नस अगले 30 दिनों तक अंतरिक्ष केंद्र से जुड़ा रहेगा। इसके बाद वह कचरा लेकर वापस लौटेगा।
सिग्नस ने 18 सितंबर को अंतिरक्ष केंद्र के लिए प्रस्थान किया था। इसमें 589 किलोग्राम भोज्य पदार्थ, कपड़े और अन्य सामान था।
अंतरिक्ष में व्यावसायिक परिवहन अंतरिक्ष यान भेजने वाली आर्बिटल अमेरिका की दूसरी निजी कंपनी है। स्पेस एक्स पहली अमेरिकी कंपनी थी, जिसने सफलतापूर्वक आपूर्ति अभियान को संचालित किया था। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, October 1, 2013, 16:27