Last Updated: Friday, February 1, 2013, 12:56

वाशिंगटन : अंतरराष्ट्रीय अनुसंधानकर्ताओं की एक टीम ने कबूतरों के पालतू बनाए जाने के 5,000 सालों बाद उनके जिनोम का खाका तैयार किया है। कोलुंबा लिविया के वैज्ञानिक नाम वाला यह पक्षी पृथ्वी के सबसे आम प्रजातियों में से एक है। विभिन्न रंग रूपों वाली इसकी करीब 350 प्रजातियां पूरे ग्रह पर फैली हैं।
कबूतर उन चुनिंदा पक्षियों में है जिनके जिनोम का अब तक खाका तैयार किया गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ उटाह में जीव विज्ञान के सहायक प्रोफेसर और अध्ययन से जुड़े माइकल शैपरियो ने कहा, ‘पक्षी पृथ्वी पर जीवन का बहुत बड़ा हिस्सा हैं और आश्चर्यजनक तौर से हम उनके अनुवांशिकी के तौर पर बहुत कम जानते हैं।’ उन्होंने बताया, ‘इससे हमें पक्षियों के क्रमिक विकास के बारे में नई जानकारियां मिलेंगी।’ (एजेंसी)
First Published: Friday, February 1, 2013, 12:56